Sunday, April 28, 2019

अर्थशास्‍त्र क्‍या है ? (Aim Civil Services/ Rahman Sir का कोचिंग का नोट्स) Class-1


Economics

·        अर्थशास्‍त्र शब्‍द की उत्‍पति ग्रीक (यूनान) भाषा से हुई है।
·        अर्थशास्‍त्र कौटिल्‍य की रचना है, जो राजनिति का, प्रशासन का विषय है।

ऐडम स्मिथ
·        अर्थशास्‍त्र के जनक ऐडम स्मिथ को माना जाता है। इनकी पुस्‍तक का नाम ‘Wealth of Nations (1776)’ है। इनके अनुसार ‘अर्थशास्‍त्र धन का विज्ञान है।‘ इन्‍होनें अपनी पुस्‍तक में पहला स्‍थान धन को और दूसरा स्‍थान मानव को दिया। इन्‍होनें मानव को दो भागों में बांटा-

1.     आर्थिक मानव – इसे अर्थशास्‍त्र के अंतर्गत अध्‍ययन किया जाता है।
2.     गैर आर्थिक मानव – इसे अर्थशास्‍त्र के अंतर्गत अध्‍ययन नहीं किया जाता है।

मार्शल
·        इनकी पुस्‍तक का नाम Principle of Economics (1890)’ है।
·        इनके अनुसार अर्थशास्‍त्र ‘सामाजिक कल्‍याण का विज्ञान है।
·        इन्‍होनें अपनी पुस्‍तक में पहला स्‍थान मानव को और दूसरा स्‍थान धन को दिया।
·        इन्‍होनें मानवीय क्रियाओं को दो भागों में बांटा-
1.     आर्थिक क्रिया- इसे अर्थशास्‍त्र के अंतर्गत अध्‍ययन किया जाता है।
2.     गैर आर्थिक क्रिया- इसे अर्थशास्‍त्र के अंतर्गत अध्‍ययन नहीं किया जाता है।

रॉबिन्‍स
·        इनकी पुस्‍तक का नाम ‘An Essay on the Nature & Significance of Economic Science (1932)है।
·        इनके अनुसार अर्थशास्‍त्र चुनाव का विज्ञान है।
·        इनकी परिभाषा की विशेषताएं-
1.     मनुष्‍य की आवश्‍यक्‍ताएं अनंत है।
2.     साधन सिमित है।
3.     साधनों का वैकल्पिक प्रयोग होता है।
4.     चुनाव करना  

No comments:

हमसे संपर्क कीजिए

Name

Email *

Message *