Thursday, September 6, 2018

भारतीय रेलवे परीक्षापयोगी तथ्य ( Very Important for Railway Group D)

(Important Fact of Indian Railway)
·        विश्‍व में प्रथम रेल इंगलैंड में 27 सितम्‍बर, 1825 को (स्‍टॉकटन से डार्लिंगटन) चली थी।
·        विश्‍व का सबसे लम्‍बा रेलमार्ग ‘ट्रांस साइबेरियन’ (लेनिनग्राड से ब्‍लाडीवॉस्‍टक तक) रूस में है।
·        विश्‍व का सबसे पुराना रेलवे स्‍टेशन लिवरपुल है।
·        विश्‍व की सबसे बड़ी रेल सुरंग सीकन (जापान) है।
·        विश्‍व में पहली मेट्रो रेल लंदन में 10 मई, 1963 को चली थी।
·        भारतीय रेल एशिया में सबसे बड़ी तथा विश्‍व में दूसरी सबसे बड़ी रेल व्‍यवस्‍था है।
·        भारतीय रेल का मूल मंत्र- सुरक्षा, संरक्षा एवं समय पालन
·        भारत में सर्वप्रथम रेल 16 अप्रैल 1853 में मुम्‍बई से  थाणे (31 किमी) के बीच लॉर्ड उलहौजी के शासनकाल में शुरू हुई थी जिसका नाम ‘ब्‍लैक ब्‍यूटी’ था।
·        भारत में पहली विद्युत रेल 3 फरवरी, 1925 को मुम्‍बई से कुर्ला के बीच चलाई गयी थी।
·        डेक्‍कन क्‍वीन बिजली से चलने वाली प्रथम ट्रेन थी।
·        भारतीय रेल एक्‍ट 1890 ई. में पारित हुआ।
·        भारतीय रेलवे बोर्ड की स्‍थापना मार्च, 1905 ई. में (लॉर्ड कर्जन के समय) की गई थी।
·        भारतीय रेल का राष्‍ट्रीयकरण 1950 में हुआ था।
·        भारतीय रेलवे भारत में सबसे बड़ा नियोक्‍ता है।
·        देश में पहली मेट्रो रेल 24 अक्‍टूबर, 1984 को कोलकाता में दमदम से टॉलीगंज तक चली थी।
·        दूसरी मेट्रो रेल दिल्‍ली में 24 दिसम्‍बर, 2002 को शहादरा से तीस हजारी के बीच प्रारंभ हुई।
·        IRCTC का मतलब है- Indian Railway Catering and Tourism Corporation
·        देश में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली रेल विवेक एक्‍सप्रेस है, जो डिब्रूगढ़ सेे कन्‍याकुारी (4286 किमी.) रास्‍ता तय करती है।
·        रेलवे बजट, 1924-25 में आम बजट से अलग किया गया, यह एकवर्थ समिति के सिफारिस पर हुआ था।
·        प्रथम रेल बजट जॉन मथाई ने प्रस्‍तुत किया था।
·        भारत का सबसे लम्‍बा प्‍लेटफॉर्म उत्‍तर प्रदेश का गोरखपुर (1366.33) है।
·        सबसे लंबी रेल सुरंग पीर पंजाल या बनिहाल रेल सुरंग (जम्‍मू-कश्‍मीर, 11.215 किमी.) है।
·        भारत का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड मुगलसराय (यूपी) में है जो पूर्व-मध्‍य रेलवे का हिस्‍सा है।
·        भारतीय रेलवे का ‘राष्‍ट्रीय रेल संग्रहालय’ नई दिल्‍ली में है तथा क्षेत्रिय रेल संग्रहालय मैसूर में है।
·        भारत की पहली मोनो रेल मुम्‍बई में 1 फरवरी 2014 को शुरू किया गया।
·        भारतीय रेल में 69 डिवीजन (मंडल) हैं।
·        भातीय रेल को 17 जोनों में बांटा गया है।
·        रेलवे में भर्ती के लिए 21 रेलवे भर्ती बोर्ड हैं।
·        भारतीय रेलवे के प्रतिक (Logo) में 17 तारे हैं। ये तारे सभी जोन को इंगित करते हैं।
·        रेल शताब्‍दी समारोह 1953 में शुरू हुआ।
·        16 अप्रैल को रेल दिवस तथा 10 से 16 अप्रैल तक रेल सप्‍ताह के रूप में मनाया जाता है।
·        भारत में सिर्फ महिलाओं के लिए एकमात्र ट्रेन मुम्‍बई के चर्चगेट से बोरीबली तक चलती है।
·        इन्‍टीग्रल कोच फैक्‍ट्री (पैराम्‍बूर, तमिलनाडु) स्विट्जरलैंड के मॉडल पर आ‍धारित है।
·         रेलवे स्‍टाफ कॉलेज बड़ौदा में स्थित है।
·        रेलवे में आमदनी का बड़ा जरिया माल भाड़ा है।
·        रेलवे सुरक्षा बल (RPF) 1882 में गठित हुआ था।
·        स्‍वतंत्र भारत के प्रथम रेलमंत्री आसफ अली थे।
·        देश की पहली महिला रेलमंत्री ममता बनर्जी है।
·        भारत की सबसे तेज चलने वाली रेलगाड़ी गतिमान एक्‍सप्रेस है।
·        रेलवे मार्ग की कुल लम्‍बाई 65,808 किमी. है।
·        भारतीय रेलवे में प्रथम महिला रेलवे ड्राईवर सुरेखा यादव तथा प्रथम महिला डीजल रेल इंजन ड्राइवर सुश्री मुमताज कत्‍थावाला है।
·        समझौता एक्‍सप्रेस भारत-पाकिस्‍तान तथा मैत्री एक्‍सप्रेस भारत और बंगलादेश के बीच चलती है।
·        रेल दुर्घटना सर्वप्रथम 25 जनवरी, 1869 को भोरघाट (पुना-मूम्‍बई मार्ग) हुआ था।
·        रेल दुर्घटना के कारण इस्‍तीफा देने वाले भारत के प्रथम रेल मंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री थे।
·        देश को सबसे पुराना भाप इंजन ‘फेयरी क्‍वीन’ है। इसका निर्माण 1855 में हुआ था।
·        जॉर्ज स्‍टीफेन्‍सन रेलवे का पितामह कहे जाते हैं।
·        शयनयान-II डिब्‍बे में कुल 72/78 बर्थडे होते हैं।
·        पहला प्‍लेटफॉर्म टिकट लाहौर में जारी हुआ था।
·        रेलवे में प्रथम कम्‍प्‍यूटरीकृत यात्री आरक्षण व्‍यवस्‍था 15 नवम्‍बर, 1985 को नई दिल्‍ली में हुआ।
·        भारतीय रेलवे में पहली बार तत्‍काल आरक्षण सेवा 20 दिसम्‍बर, 1997 को प्रारंभ की गई।

No comments:

हमसे संपर्क कीजिए

Name

Email *

Message *